एक शाम पुलिस के नाम

0
664

रीता सिंह – सिद्धि टुडे

राजश्री साहित्य अकादमी ने 16 जनवरी को पुलिस को समर्पित एक ऑनलाइन काव्य सम्मलेन का आयोजन किया | जिसमे मुख्य अथिति दिल्ली मेट्रो के डिप्टी कमिश्नर श्री जीतेन्द्र मणि जी थे | जीतेन्द्र मणि ने अपराध पर काफ़ी नियंत्रण किया है | अपराधी उनसे डरते हैं तो साथ ही बहुत सारे अच्छे लोग उनके फैन्स भी हैं | वो मुसीबत में पढ़े लोगों की मदद भी करते हैं | उनके दो रूप हैं –
अपराधियों के लिये कड़क और मुसीबत में फंसे लोगों के लिये नरम दिल | देश सेवा और समाज सेवा के साथ ही वो साहित्य सेवा भी करते हैं | अपने फुर्सत के पलो में वो गीत गजल और कविताएं लिखते हैं | राजश्री साहित्य अकादमी के मंच पर उन्होंने अपने मनमोहक अंदाज में गजल और शेर शायरी सुनाई कि बार बार लोग उनको सुनने की फरमाइश कर रहे थे |
छत्तीसगढ़ से राजश्री साहित्य अकादमी के संस्थापक राजेंद्र कुमार पाण्डेय “राज ” ने मुख्य अथिति श्री जीतेन्द्र मणि का स्वागत कर काव्य सम्मलेन का शुभारम्भ किया | छत्तीसगढ़ से ही राजश्री अकादमी के अध्यक्ष पंकज जोशी ने अपने सुन्दर वचनों से मुख्य अथिति श्री जीतेन्द्र मणि जी का सम्मान किया | बेंगलुरु से संचालिका रीता सिंह ने काव्य सम्मलेन का संचालन किया | गाज़ियाबाद से सचिव ज्योति महाजन ने मुख्य अथिति का आभार व्यक्त कर से काव्य सम्मलेन का समापन किया | सबसे पहले मेघा शर्मा ने अपनी मीठी आवाज में सुन्दर गजल सुनाई |
डिप्टी कमिश्नर जीतेन्द्र मणि जी ने अपनी सुन्दर गजलों और कविताओं से सबको मन्त्रमुग्ध कर दिया |
दिल्ली से असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह मरजाना, गुना मध्य प्रदेश से हेड कांस्टेबल श्री सुजीत सिंह सीकरवार ने अपनी हास्य कविताओं से सबका मन मोह लिया | राजश्री गौड़ ने अपनी खूबसूरत गजल सुनाई | शिवा सिंहल और प्रदीप शर्मा ने भी अपनी सुन्दर रचनाओं से लोगों को हँसने पर मजबूर कर दिया | बिट्टू जैन और बीनू सिंह ने भी सुन्दर काव्य पाठ किया | सह सचिव प्रिया दुबे ने अपनी उपस्थिति से काव्य सम्मलेन में चार चाँद लगाए | सह सचिव राजेंद्र सुमन ने आपने अंदाज में सभी कवि और कवियित्रीयों का हौसला बढ़ाया | आर. पी. प्रजापति ने भी तालियां बजा कर सबका उत्साहवर्धन किया | इस काव्य सम्मलेन में पूरे देश से पुलिस के जवान और कविगण जुड़े थे | राजश्री साहित्य अकादमी हर सप्ताह ऐसे काव्य सम्मलेनों का आयोजन करता रहता है