अनुज कुमार वर्मा
ब्यूरो सिद्धि टुडे, उन्नाव
बूथ संख्या 365, प्राथमिक विद्यालय कंचनपुर, असोहा में एस.आई.आर. (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) अभियान के अंतर्गत मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुरवा विधायक अनिल सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करना है, जिससे लोकतंत्र और अधिक सशक्त, निष्पक्ष और सहभागी बन सके। कार्यक्रम के दौरान मतदाता पंजीकरण, नाम संशोधन एवं अद्यतन से संबंधित कार्य किए गए।
बी.एल.ओ. स्वाति मिश्रा ने उपस्थित नागरिकों को पुनरीक्षण प्रक्रिया की जानकारी देते हुए समय पर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने की अपील की। वहीं भाजपा बूथ अध्यक्ष अमित कुमार सिंह सहित अन्य सम्मानितजनों ने अभियान को सफल बनाने में सहयोग किया।
विधायक अनिल सिंह ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतंत्र की मजबूत नींव है और प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदान अधिकार सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।




























