*सत्य एवं न्याय ही मानव जीवन में अमृत कमल है स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वंशज राजेश तिवारी* ।। *सत्य पथ ही मानव को ईश्वर से मिला सकता है।न्याय पथ ही धरती पर प्रतिष्ठा और सम्मान दिला सकता है*

0
130

*पुष्पेंद्र कुमार शुक्ला* *सिद्धि टुडे मंडल संपादक प्रयागराज उत्तर प्रदेश*

 

प्रयागराज।सत्य एवं न्याय ही मानव जीवन में अमृत कमल है यह अभिव्यक्ति स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वंशज मेजा प्रयागराज के ग्राम पंचायत बकचून्दा निवासी राजेश तिवारी ने वरिष्ठ समाजसेवी एवं नारीबारी के मवैया ग्राम पंचायत के टोंस नदी के समीप स्थित पहलवान वीर बाबा के प्रमुख पुजारी राम निवास शास्त्री से पहलवान वीर बाबा के प्रांगण परिसर में कही।खबर का दृष्टिकोणिक कराते चले कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वंशज श्री तिवारी अपने प्रियजनों के साथ एक विशिष्ट कार्य से नारीबारी प्रयागराज कि ओर पधारे हुए थे उसी दरमियान दोनों ही सम्भ्रान्त जनों की आपसी सौहार्दपूर्ण भेंटवार्ता हुई।आपसी सौहार्दपूर्ण साहित्यिक परिचर्चा के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वंशज श्री तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सत्य एवं न्याय ही मानव जीवन में अमृत कमल है क्योंकि सत्य ही ईश्वर है एवं न्याय ही उनका निवास स्थल है इसलिए सत्य एवं न्याय को अपने हृदय में परिलक्षित करना साक्षात ईश्वर को प्राप्त करना है।सत्य एवं न्याय पथ ही मानव जीवन को परिपूर्ण बनाता हुआ मोक्ष के मार्ग को भी प्रशस्त करता है जिससे इस धरती पर बार बार चौसठ लाख योनियों में जन्म मृत्यु के भव बन्धन से मुक्ति मिलती है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वंशज श्री तिवारी ने आगे यह भी कहा कि मानव जीवन बड़े भाग्य से प्राप्त होता है और इस जीवन का मूल अर्थ सत्य एवं न्याय को अपने हृदय में अभिसिंचित कर मानव जीवन को परिपूर्ण बनाते हुए मोक्ष को प्राप्त करना होता है और जो मनुष्य ऐसा नही कर पाता उसे इस मृत्युलोक में बार बार चौसठ लाख योनियों के जन्म मृत्यु के भव बन्धन में बंधा रहना पड़ता है और यही स्वरुप को नर्कगमन कहलाता है।स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वंशज श्री तिवारी ने आगे अपने व्यक्तव्य में यह भी कहा कि सत्य पथ ही मानव को ईश्वर से मिला सकता है,न्याय पथ ही धरती पर प्रतिष्ठा और सम्मान दिला सकता है।इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ समाजसेवी पं० शेषमणि शुक्ला ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वंशज श्री तिवारी द्वारा मानव जीवन में सत्य एवं न्याय पथ ही अमृत कमल है बतलाया गया है जो बहुत ही सुन्दर एवं अकाट्य सत्य है।वास्तव मानव जीवन में केवल सत्य एवं न्याय पथ ही ईश्वर से मिला सकता है और इस धरती से मोक्ष भी दिला सकता है।इस साहित्यिक एवं आध्यात्मिक परिचर्चा के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वंशज श्री तिवारी के साथ वरिष्ठ समाजसेवी पं० शेषमणि शुक्ला,वरिष्ठ समाजसेवी एवं पहलवान वीर बाबा के प्रमुख पुजारी राम निवास शास्त्री,हिन्दू महासभा महामंत्री राकेश तिवारी,आचार्य प्रकाशानन्द महराज,शिक्षाविद कमलेश पाण्डेय,शिक्षाविद जोखू लाल पटेल एवं कुछएक स्कूली विद्यार्थियों में विद्यांशी वर्मा सहित आस पास बहुत से लोग उपस्थित रहे।