उन्नाव में पुलिस और गोवंश तस्करों के बीच मुठभेड़, एक घायल, दो गिरफ्तार, एक फरार

0
75

अनुज कुमार वर्मा
ब्यूरो –सिद्धि टुडे, उन्नाव

उन्नाव जिले के असोहा थाना क्षेत्र में पुलिस और गोवंश तस्करों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। चंदन खेड़ा पुल के पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार तीन संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी रफीक के पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ने मौके से एक अन्य आरोपी मनमोहन यादव को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी आवारा घूम रहे गोवंश को पकड़कर उनकी तस्करी करते थे। घायल आरोपी रफीक के खिलाफ लखनऊ और उन्नाव में करीब 10 मुकदमे दर्ज हैं,

जिससे उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि भी सामने आई है।
घटनास्थल से पुलिस ने एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में गश्त और चेकिंग अभियान को और सख्त किया जाएगा, ताकि इस तरह की आपराधिक गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा