उन्नाव: त्योहारों को लेकर प्रशासन सतर्क, पीस कमेटी बैठक में सौहार्द बनाए रखने की अपील

0
58

अनुज कुमार वर्मा
ब्यूरो –सिद्धि टुडे, उन्नाव

उन्नाव आगामी रमजान, ईद एवं नवरात्रि पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को थाना अचलगंज परिसर में पीस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी सदर क्षितिज द्विवेदी ने की, जबकि प्रभारी निरीक्षक अचलगंज सहित क्षेत्र के ग्राम प्रधान, संभ्रांत नागरिक एवं विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु भी बैठक में मौजूद रहे।

बैठक के दौरान त्योहारों के समय कानून-व्यवस्था को बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए और संभावित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

उपस्थित लोगों से अपील की गई कि सभी आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांति का माहौल बनाए रखें, ताकि सभी पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकें।

अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की समस्या सामने आने पर उसका त्वरित समाधान किया जाएगा।

प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन