उत्तर प्रदेश के लखनऊ जनपद की मां और बेटी बनी ग्लोबल क्वीन मिस एवं मिसेज इंडिया 2021

0
1510
सिद्धि संवाददाता मुंबई
नारी सशक्तीकरण की मिशाल बने उत्तर प्रदेश की मां बेटियों ने प्रदेश का नाम रोशन किया  है। अभी हाल ही में उन्नाव की एक बेटी स्नेहिल पांडे माननीय राष्ट्रपति महोदय से शिक्षा के क्षेत्र में सर्वोच्च पुरस्कार प्राप्त किया ज्ञात हो कि कुछ वर्ष पूर्व इनकी मां ने भी उन्नाव का नाम रोशन करते हुए वही सम्मान प्राप्त किया था इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए लखनऊ। जनपद की एक और मां बेटी ने सौंदर्य के क्षेत्र में संपूर्ण भारत में जनपद और प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है।
जी हां हम बात कर रहे हैं ग्लोबल क्वीन मिस एंड मिसेज इंडिया 2021 की यह प्रतियोगी संपूर्ण भारत की सुंदरियों के टैलेंट को निखारने के लिए दो चरणों में आयोजित किया जाता है, पहले चरण में परिचय और इंटरव्यू और दूसरे चरण में रैंप वॉक और सौंदर्य प्रदर्शन के आधार पर उत्कृष्ट सुंदर और व्यक्तित्व को पुरस्कृत किया जाता है।
2021 में आयोजित ग्लोबल मिस एंड मिसेज इंडिया 2021 मुंबई में आयोजित किया गया था इस प्रतियोगी में उत्तर प्रदेश सहित के प्रदेशों की सुंदरियों ने भाग लिया जिसमें से उत्तर प्रदेश की एक ही परिवार से ग्लोबल क्वीन मिसेज 2021 के लिए विजय रही सरिता 52 वर्ष की हैं और लखनऊ निवासी हैं और ग्लोबल मिस इंडिया के लिए फ़िल्में इन्हीं की 25 वर्षीय बेटी कृति परमार यह गौरव की बात है कि दोनों एक ही परिवार से हैं प्रतिस्पर्धा बहुत कठिन थी और भागीदारों में भी संपूर्ण भारत की सुंदरियों ने प्रतिभाग किया था लेकिन सब को मात देते हुए इन दोनों मां बेटियों ने उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है।