सलोन कोतवाली क्षेत्र में मृत जानवरो के मिले अवशेष। मचा हड़कम्प

0
310

सन्दीप मिश्रा

सिद्धि  संवाददाता – रायबरेली

रायबरेली। सलोन प्रतापगढ़ मार्ग स्थित कोतवाली की अधिग्रहित जमीन के जंगल गौवंश समेत अन्य मृत जानवरो के अस्थि पंजर पड़े थे।मामले की जानकारी पर स्थानीय लोगो ने एसडीएम और तहसीलदार, कोतवाली को सूचित किया।
उच्चाधिकारी मौके पर नही पहुचा।इसके बाद क्षेत्रीय विधायक को मामले की सूचना देकर अधिकारियों को घटना स्थल पर भेजने का अनुरोध किया गया।दस मिनट के अंदर तहसील और पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर पहुच गए।