शहीदों की चिंताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, जनपद के शशिकांत तिवारी को दंतेवाड़ा नक्सली हमले में मरणोपरांत मिला वीरता मेडल

0
240

ओमी मिश्रा

सिद्धि संवाददाता – उन्नाव

दंतेवाड़ा में नक्सली हमले में शहीद हुए जनपद के शशिकांत तिवारी को मरणोपरांत उनकी बहादुरी के लिए वीरता मेडल प्राप्त हुआ है जिसकी जानकारी शहीदों के परिवारों के साथ हर सुख दुख में खड़े रहने वाले विमल द्विवेदी ने दी।

विमल द्विवेदी ने बताया ये शशिकांत जी की बहादुरी को सरकार की तरफ से सच्ची श्रद्धांजलि है व हम सब को उन पर गर्व है l उन्होंने कहा पिछले 8 वर्षों में भारत सरकार की आतंकवाद/नक्सलवाद पर जीरो टोलरेंस पालिसी के चलते इसमें काफी कमी आई है लेकिन चुनौतियां अभी भी मौजूद है जिन्हें सख्ती से कुचलना होगा। तभी हम एक सशक्त सक्षम भारत का निर्माण कर सकेंगे व आने वाली पीढियां शांति से रह सकेंगी।