सिद्धि संवाददाता – उन्नाव
जनपद उन्नाव की सदर तहसील में लेखपाल संघ जनपद उन्नाव के जिला एवं तहसील कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें जिलाध्यक्ष श्री प्रवीण कुमार पटेल जिला मंत्री बृजेश कुमार पाल व अन्य पदाधिकारियों द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी के प्रदेश अध्यक्ष श्री राम मूरत यादव जी प्रदेश महामंत्री श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव प्रदेश उपाध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह संगठन मंत्री श्री विनोद कुमार कश्यप प्रदेश अध्यक्ष श्री भगवान सहाय लखनऊ मंडल श्री मनीष पाठक प्रदेश कार्यालय अधीक्षक श्री सरोज कुशवाहा को माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री व प्रदेश अध्यक्ष द्वारा अपने ओजस्वी भाषण से लेखपालों में नई चेतना का संचार किया गया तहसील पदाधिकारियों द्वारा सब के सम्मुख आ रही कई कठिनाइयों को प्रदेश कार्यकारिणी के सम्मुख रखा गया तथा इसके निराकरण के उपाय प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा बताए गए
इस अवसर पर जनपद के सभी तहसीलों के पदाधिकारी उपस्थित है जिनमें प्रमुख रूप से पूर्व पूर्व लेखपाल संघ अध्यक्ष महेंद्र यादव, सतीश कुमार, यज्ञ प्रकाश दीक्षित, सुधीर बाजपाई, सहित सैकड़ों लेखपाल उपस्थित रहे