रुद्राभिषेक सवा लाख महामृत्युंजय जाप महायज्ञ संपन्न

0
283

दीपक मिश्रा

सिद्धि संवाददाता-सदर उन्नाव

उन्नाव। जनपद ब्लॉक बिछिया के गाँव घुरखेत में रूद्राभिषेक सवा लाख महामृत्युंजय जाप महायज्ञ शनिवार को संपन्न हुआ।

जिसमें रूद्राभिषेक महामृत्युंजय जप पांच आचार्यो द्वारा संपन्न करवाया गया। प्रधान आचार्य अशोक मिश्रा, पंडित दीपक मिश्रा पं0 रजोल पांडेय, पं0 ललित कुमार अग्निहोत्री,पंडित नंद किशोर, ने मुख्य यजमान मोना बाजपेयी पत्नी मलय बाजपेयी के हाथों से संकल्प पूजा -अर्चना मंत्रोच्चारण के मध्य हवन यज्ञ करवाया। महायज्ञ में 21 यजमानों ने यज्ञ की प्रखर अग्नि में भक्तों ने आहुतियां डालकर भगवान भोलेनाथ की वंदना की। जिसमें बाबा भोलेनाथ का पूजन अभिषेक के साथ श्रंगार हुआ तथा पूजा अर्चना के साथ भस्म आरती हुई। तथा आचार्यो ने भगवान शिव के भजन गाए। इस दौरान घंटा, शंख की ध्वनि से भक्ति की गंगा बहने लगी। लोग भक्ति के सागर में हिलोरे लेते नजर आये। जिसमें भगवान भोलेनाथ के जोरदार जयकारे लगे।
इस अवसर पर सुरेंद्र बाजपेयी, (मास्टर) प्रवीण बाजपेयी, अर्णव बाजपेयी, परी बाजपेयी, श्रेया दीक्षित, पूनम दीक्षित, अनिल त्रिवेदी, रामू पांडेय, सोनू त्रिवेदी सहित आदि शिव भक्त मौजूद रहें।