मोहित लोधी के आवास पर सपा नेता गिरधारी लाल लोधी का आगमन, कार्यकर्ताओं को दिया एकजुटता का संदेश

0
110

अनुज कुमार वर्मा
ब्यूरो – सिद्धि टुडे, उन्नाव

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता गिरधारी लाल लोधी का आज क्षेत्र के प्रमुख सपा नेता मोहित लोधी के आवास पर आगमन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की गई।

इस अवसर पर बातचीत के दौरान गिरधारी लाल लोधी ने बताया कि उनके इस दौरे का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं से मुलाकात करना, संगठन की मजबूती पर चर्चा करना तथा क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सीधे सुनना है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की प्राथमिकता आम जनता को बेहतर सुविधाएं दिलाना, युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना तथा किसानों और गरीब वर्ग के हितों की रक्षा करना है।

उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में पार्टी लगातार मजबूत हो रही है और जनता के हितों के लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव का संदेश है कि कार्यकर्ता जमीन पर रहकर जनता की समस्याओं को समझें और उनके समाधान के लिए मजबूती से आवाज उठाएं।

आने वाले चुनावों को लेकर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। क्षेत्र में पार्टी की रणनीति बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ना तथा जनता के बीच लगातार संवाद बनाए रखना है, ताकि उनकी समस्याओं को समय रहते उठाया जा सके।

अपने इस दौरे के माध्यम से उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत होती है और सभी कार्यकर्ताओं को आपसी तालमेल के साथ पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करना चाहिए।

इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि इस क्षेत्र में समाजवादी पार्टी को पहले की अपेक्षा अधिक समर्थन मिल रहा है। जनता वर्तमान समस्याओं से परेशान है और बदलाव चाहती है, जिसका लाभ आगामी चुनावों में समाजवादी पार्टी को मिलने की उम्मीद है।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को भी उनके समक्ष रखा, जिन पर उन्होंने उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर कई वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।