उन्नाव में 14–15 मार्च को होगी पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा, डीएसएन पीजी कॉलेज केंद्र का एएसपी दीपक यादव ने किया निरीक्षण

0
42

अनुज कुमार वर्मा
ब्यूरो –सिद्धी टुडे,उन्नाव

जनपद उन्नाव में 14 व 15 मार्च 2026 को पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। यह परीक्षा उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती के लिए आयोजित की जा रही है। परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

जनपद में कुल 08 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां दो पालियों में परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर दीपक यादव ने थाना कोतवाली सदर क्षेत्र स्थित डी.एस.एन. पीजी कॉलेज (ए व बी ब्लॉक) परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान केंद्र पर लगे सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता को बारीकी से जांचा गया। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं का भी मौके पर जायजा लिया गया।

एएसपी ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्रशासन का पूरा फोकस परीक्षा को पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने पर है।