उन्नाव दौरे पर राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव, जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, मरीजों से लिया स्वास्थ्य सुविधाओं का फीडबैक

0
119

अनुज कुमार वर्मा
ब्यूरो –सिद्धि टुडे, उन्नाव

अपर्णा यादवके उन्नाव दौरे के दौरान उन्होंने जिला अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली और अस्पताल प्रशासन को आवश्यक निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला वार्ड का भी अवलोकन किया और वहां भर्ती महिलाओं से उपचार व सुविधाओं को लेकर फीडबैक लिया।
इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल परिसर में संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर का भी निरीक्षण किया तथा वहां उपलब्ध सेवाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।

उपाध्यक्ष ने अधिकारियों से कहा कि महिलाओं को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और पीड़ित महिलाओं को त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जाए।

बताया गया कि अपने उन्नाव प्रवास के दौरान अपर्णा यादव जिला कारागार का भी निरीक्षण करेंगी, जहां महिला बंदियों की सुविधाओं और व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाएगी।