उन्नाव के रुपऊ गडार नहर पुलिया में मिट्टी से भरा डंपर गिरा, पुलिया क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों में आक्रोश; अवैध खनन की आशंका

0
66

अनुज कुमार वर्मा
ब्यूरो –सिद्धि टुडे, उन्नाव

उन्नाव जिले के अजगैन क्षेत्र के रुपऊ गडार स्थित नहर पुलिया पर सोमवार को मिट्टी से भरा एक डंपर अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा, जिससे पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है।

स्थानीय लोगों के अनुसार डंपर अवैध रूप से खनन की गई मिट्टी लेकर जा रहा था। बताया जा रहा है कि मिट्टी कानपुर के किसी व्यक्ति द्वारा अजगैन क्षेत्र में स्थित एक बियर फैक्ट्री में डलवाई जा रही थी।

ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी खनन करने वालों के भारी वाहनों की आवाजाही के कारण पुलिया को नुकसान पहुंच चुका है, लेकिन प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। अब डंपर के नहर में गिरने से पुलिया और अधिक क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे आवागमन में भी दिक्कत हो सकती है।

घटना की सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों ने अवैध खनन पर रोक लगाने और पुलिया की मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा हादसा हो सकता है।