*मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर महेवाघाट में हुई व्यवस्था चाक चौबंद*

0
38

*पुष्पेंद्र कुमार शुक्ला*
*ब्यूरो-सिद्धि टुडे कौशाम्बी*

कौशाम्बी- पश्चिम शरीरा। चित्रकूट जनपद में मुख्यमंत्री गोस्वामी तुलसीदास की जन्म स्थली राजापुर में चार प्रमुख स्थानों में जाने का कार्यक्रम है। इसके लिए तैयारियां यहां पर दिन रात जारी हैं। यमुना किनारे स्थित मानस मंदिर में संत तुलसीदास द्वारा लिखित रामचरितमानस रखी हुई है। उसके दर्शन करने जाएंगे। इसके अलावा तुलसी जन्म महोत्सव में भी मुख्यमंत्री शामिल होने जाएंगे। इसके अलावा यमुना किनारे बने तुलसी वाटिका जाएंगे। जहां पर गोस्वामी तुलसीदास की विशाल प्रतिमा स्थापित की गई है इसका अनावरण करेंगे। राजापुर में चल रहे तुलसी साहित्य समागम कार्यक्रम में भी शामिल होंगे उसको लेकर तुलसीदास की सुसराल कौशाम्बी जनपद के महेवाघाट में रत्नावली धाम और गांव में एडीओ पंचायत मार्तंड सिंह सफाई कर्मचारियों की टोली लगाकर साफ सफाई की गई है।