पुष्पेंद्र कुमार शुक्ला
ब्यूरो – सिद्धि टुडे, कौशाम्बी
कौशाम्बी-पश्चिम शरीरा मंझनपुर तहसीलदार सिद्धांत कुमार ने शुक्रवार को यमुना नदी के जलस्तर की स्थिति देखी।लगातार पहाड़ों में हो रही बारिश से यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है इससे तराई इलाके के ग्रामीणों की बेचैनी बढ़ गई है। शुक्रवार को मंझनपुर तहसीलदार ने पभोषा,कोसम इनाम,पाली आदि गांवों का निरीक्षण किया।उन्होंने बताया कि स्थिति सभी सामान्य है।राजस्व कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है और उनसे रोजाना बाढ़ की स्थिति की रिपोर्ट मांगी जाती है बाकी बाढ़ से निपटने के सारे इंतजाम कर लिए गए हैं।