अनुज कुमार गौड़
सिद्धि संवाददाता – सफीपुर उन्नाव,
विधानसभा सफीपुर क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी राजेन्द्र गौतम के समर्थन में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने कस्बे के हरदोई उन्नाव मार्ग पर एक मैदान में जनसभा को संबोधित किया।जहां उन्होंने कहा सपा व भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू है।सपा ने गुंडाराज माफियाराज को बढ़ावा दिया वही बीते 5 सालों में भाजपा ने ब्राह्मणों और महिलाओ को नही बक्शा।जाति विशेष के लोगो के इनकाउंटर किये गए।पहले दोनो चरणों मे बसपा को जबरजस्त समर्थन मिला है।हम पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रहे है।
महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि सपा और भाजपा दोनो की एक ही बात है।दोनो जातीय दंगे कराकर लोगो को आपस मे बांटने का काम कर रहे है। प्रदेश का माहौल बिगाड़ने का काम किया जा रहा है।हमें इनकी इस मानसिकता को तोड़कर कानून का राज स्थापित करना होगा।भाजपा सरकार में ब्राह्मणों पर अत्याचार किये गए।निर्दोषों के इनकाउंटर किये जा रहे है लेकिन ब्राह्मण समाज इनके चरित्र को जान चुका है वह अब बसपा के साथ है।भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।कोरोना काल मे लाखो लाख लोग बेरोजगार हो गए वही भाजपा सरकार ने पांच सौ करोड़ विज्ञापन में खर्च कर दिए।महंगाई ने लोगो की कमर तोड़ कर रख दी।गैस,डीजल,पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे है।इस सरकार में कुछ पूंजीपतियों को ही फायदा पहुंचाया जा रहा है। ब्राह्मणों की हत्यारी भाजपा सरकार ने विकास दुबे की बहू को भी नहीं बख्शा। बिना कुसूर के जेल में भेजा गया है। किसानों की भी हत्या करने से यह सरकार बाज नहीं आई। जब धरने पर बैठे किसानों का कुछ नहीं बिगाड़ सकी तो सरकार के मंत्री के बेटे ने बेरहमी से किसानों को कुचल दिया। अब सरकार के ही लोग पैरवी कर रहे हैं।जनपद में दलित युवतियों की हत्याएं हो रही है।बसपा की सरकार बनती है तो शिक्षा के साथ सुरक्षा की भी गारंटी होगी।पूर्वमंत्री नकुल दुबे ने कहा कि बहन मायावती ने 23 जिले बनाकर प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले जाने का काम किया था।लेकिन भाजपा सरकार में विकास केवल पत्थरो पर ही रह गया।प्रदेश का विकास सिर्फ बहन मायावती ही कर सकती है। अब जनता बदलाव का मूड बना चुकी है।वही सतीश चंद्र मिश्रा के पुत्र कपिल मिश्रा ने भी युवाओं में जोश भरा।जनसभा को बसपा प्रत्याशी राजेन्द्र गौतम ने भी संबोधित किया। इस दौरान बसपा प्रत्याशी राजेन्द्र गौतम ने राष्ट्रीय महासचिव को प्रतीक चिन्ह भेंट किया।