अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट द्वारा श्री राम जन्म भूमि के लिए समर्पित किया गया सवा सौ किलो का घंटा

0
213

सिद्धि संवाददाता – अयोध्या 

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह परमार व उत्तर प्रदेश कार्यसमिति की ओर से सवा सौ किलो का घंटा अयोध्या में श्री राम मंदिर के लिए कारसेवक पुरम में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपतराय जी को रविवार 17 अक्टूबर को राष्ट्रीय अध्यक्षा महिला मोर्चा आचार्य विजया सोलंकी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भावना सिंह व प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिंह एडवोकेट द्वारा सौंपा गया। जिसकी अगुवाई प्रदेश अध्यक्ष हेमलीना पवार व संगठनमंत्री उमा सोलंकी ने की।

उत्तर प्रदेश की कार्यसमिति की विधि प्रकोष्ठ अध्यक्षा मिथिलेश सोलंकी, मंडल अध्यक्ष लखनऊ अनुपम भदोरिया, मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैल सिंह, मंडल महामंत्री दीपिका सिंह, प्रदेश संरक्षक श्वेता राज सिंह, प्रदेश महासचिव अभय प्रताप सिंह, प्रदेश महामंत्री अनुज प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष लखनऊ सूरज पाल सिंह, जिला महासचिव उन्नाव अभय प्रताप सिंह प्रिंस व उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के पदाधिकारी मौजूद रहे। श्री चंपतराय जी ने भी संगठन की इस भेंट के लिए सराहना की। इस ऐतिहासिक स्थल के साक्षी बने राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह परमार जी ने इस आयोजन के सफलतापूर्वक सम्पन्न होने पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिंह जी ने कहा यह संगठन का राम की प्रति प्रेम आस्था और समर्पण की भावना है और हम सभी मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के पद चिन्हों पर चलने का कार्य करेंगे।