अनुज कुमार वर्मा
ब्यूरो –सिद्धि टुडे, उन्नाव
भारतीय संविधान के शिल्पकार, महान विधिवेत्ता एवं समाज सुधारक डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर सोमवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाबा साहब के आदर्शों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम के तहत आवास विकास पटेल पार्क से श्रद्धांजलि यात्रा प्रारंभ की गई, जो गांधीनगर चौराहा से होते हुए अंबेडकर प्रतिमा कचहरी पहुंची। वहां मुख्य अतिथियों द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब का जीवन समानता, न्याय और शिक्षा के माध्यम से समाज को सशक्त बनाने की प्रेरणा देता है। उनके विचार आज भी समाज को समतामूलक और सशक्त बनाने का मार्ग दिखाते हैं। सभी लोगों से आह्वान किया गया कि वे बाबा साहब के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर समाज के समग्र विकास में योगदान दें।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि अरविंद राजवंशी (मुख्य मंडल प्रभारी), अमित कठेरिया एवं विनोद सोनकर (पत्रकार) द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
कार्यक्रम में अंकित गौतम, मोहित जाटव, जोंटी कठेरिया, सत्यम कठेरिया, विनीत कठेरिया, आदित्य चौधरी, प्रिंस कठेरिया, बाबू उर्फ कुलदीप, दीपू भारती सहित अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रम का समापन बाबा साहब के आदर्शों को अपनाने और समाज में समानता व न्याय स्थापित करने के संकल्प के साथ किया गया।






























