अनुज कुमार वर्मा
ब्यूरो–सिद्धि टुडे, उन्नाव
मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के अंतर्गत थाना कोतवाली सदर एवं महिला थाना टीम द्वारा मास्टरमाइंड पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर छात्राओं को नारी सशक्तिकरण, साइबर अपराध से बचाव तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक महिला थाना रेखा सिंह, उप निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, सदर चौकी इंचार्ज, आरक्षी निशांक यादव, उप निरीक्षक कंचन सिंह सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे। साथ ही परिवार परामर्श केंद्र समिति प्रभारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने भी छात्राओं को मार्गदर्शन दिया और उन्हें आत्मनिर्भर व सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया।
छात्राओं को शासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि “नारी अबला नहीं, बल्कि सबला है” और आत्मरक्षा के लिए जरूरी टिप्स साझा किए गए।
इस पहल से छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ा है और वे अपने अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति सजग हो रही हैं। पुलिस विभाग का यह प्रयास महिलाओं और बालिकाओं को समाज में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने की दिशा में सराहनीय कदम है।




























