अनुज कुमार वर्मा
ब्यूरो –सिद्धि टुडे, उन्नाव
सर्व सनातन उत्थान सेवा समिति की बैठक उत्तर प्रदेश पांडे फर्नीचर, रायबरेली क्रॉसिंग, आवास विकास उन्नाव में धूमधाम से संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश शुक्ला ने की।
कार्यक्रम में प्रदेश युवा अध्यक्ष रत्नेश त्रिपाठी, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा, युवा किसान सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष अजय पांडे, वरिष्ठ पत्रकार श्रीकांत शुक्ला, महिला समिति की प्रदेश उपाध्यक्ष मंजू लता अवस्थी, जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह, महिला समिति की जिला अध्यक्ष नीतू त्रिवेदी, किसान सेवा समिति के जिला अध्यक्ष छोटेलाल मिश्रा एवं संत आचार्य समिति अध्यक्ष महंत गोपाल कृष्ण त्रिपाठी सहित जिले के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर आचार्य समिति जिला महामंत्री आचार्य संजय बाजपेई, जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार अवस्थी, संतोष अवस्थी सिकंदरपुर, पवन तिवारी समेत बड़ी संख्या में सदस्यगण एवं पदाधिकारी शामिल हुए।
बैठक के दौरान वरिष्ठ पत्रकार श्रीकांत शुक्ला को अंगवस्त्र व भारत माता की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में अन्य पदाधिकारियों को मनोनयन प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। प्रदेश मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार बाजपेई और जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार अवस्थी को भी अंगवस्त्र एवं भारत माता की फोटो देकर सम्मानित किया गया।




























