दीपिका पांडेय
सिद्धि टुडे – उ.प्र.
उन्नाव। अरोड़ा रिसॉर्ट में रविवार को पूर्व एमएलसी स्व. अजीत सिंह की 21वीं पुण्यतिथि पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उनके सुपुत्र शशांक शेखर सिंह ने सभी आगंतुक नेताओं एवं अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह, पूर्व सांसद धनंजय सिंह, बृजेश सिंह, विधायक अभिजीत सिंह सांगा, मंत्री दानिश अंसारी, विधायक राजेश्वर सिंह, प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी,मोहान विधायक ब्रजेश रावत, भगवंतनगर विधायक आशुतोष शुक्ला, बांगरमऊ विधायक श्रीकांत कटियार, भाजपा चेयरपर्सन श्वेता मिश्रा भानू, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, राजकुमार रावत, भाजपा नेता प्रवीण मिश्रा भानू सहित अनेक जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए।

पुण्यतिथि के अवसर पर सुंदरकांड का भव्य आयोजन किया गया। साथ ही ब्लड डोनेशन कैंप, जिला अस्पताल में फल वितरण और दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल वितरण जैसी सामाजिक सेवाओं का भी आयोजन किया गया।
इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा – “पूर्व एमएलसी स्व. अजीत सिंह आज भी नेताओं और कार्यकर्ताओं के दिलों में बसे हैं।” वहीं विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा – “शेर था, शेर है और शेर रहेगा।





























