पश्चिम शरीरा थाना अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ पांडे ने आसाढा तिराहे में किया पैदल गस्त दिलाया सुरक्षा का भरोसा

0
91

 

*पुष्पेंद्र कुमार शुक्ला सिद्धि टुडे मंडल संपादक प्रयागराज उत्तर प्रदेश*

कौशाम्बी – पश्चिम शरीरा पुलिस ने बुधवार को देर रात असाढा चौकी प्रभारी व थानाध्यक्ष पश्चिम शरीरा के साथ अपने क्षेत्रों में पुलिस जवानों के साथ मुख्य मार्गों, गलियों, बाजारों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिया।
थानाअध्यक्ष ने बताया कि पुलिस का उद्देश्य लोगों की सुरक्षा का संदेश देना है। उन्होंने कह कमजोर वर्ग खुद को असुरक्षित न समझें। पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है और आपराधिक गतिविधियों पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के लिए पूरा जोर लगा रही है। सुबह नौ बजे से शाम छः बजे तक सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने गश्त की। गस्त पर *थानाअध्यक्ष के साथ चौकी प्रभारी अषाढा शुभम सिंह* कांस्टेबल भूपनारायण,प्रदीप आदि मौजूद रहे।