*पुष्पेंद्र कुमार शुक्ला ब्यूरो-सिद्धि टुडे कौशाम्बी*
कौशाम्बी- माँ शीतला गेस्ट हाउस,सयारा,में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जिला प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनपद में चल रहे समस्त विकास कार्यों,योजनाओं,कानून व्यवस्था सहित अनेक विषयों पर समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मां शीतला देवी अतिथि गृह,सयारा में जनपद के विभागीय अधिकारियों के साथ की बैठक
बैठक में उप मुख्यमंत्री ने जनपद कौशांबी में बाढ़ की स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि बाढ़/वर्षा के कारण जिन लोगों के मकान गिर गए हैं, उन सभी लोगों को मुख्यमंत्री आवास योजना की सुविधा से लाभान्वित किया जाय उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग अलर्ट रहते हुए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल कैंप लगाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करें,जिससे बीमारियां न फैले,इसकी रोकथाम के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करा लिया जाय। बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री वितरित किया जाय बाढ़ का पानी घटने के बाद हुई फसल क्षति का सर्वे कराकर शीघ्र ही संबंधित किसानों को उनकी फसल क्षति का मुआवजा उपलब्ध करा दिया जाय उन्होंने अधीक्षण अभियंता, विद्युत से कहा कि मां शीतला धाम में खराब ट्रांसफार्मर को आज ही बदलवा दिया जाय उन्होंने कहा कि जनपद के नगर पालिकाओं/नगर पंचायतों एवं महत्वपूर्ण स्थानों के लिए स्टॉक में ट्रांसफार्मर रखा जाय,ताकि खराब होने पर तत्काल ट्रांसफार्मर बदला जा सकें। विद्युत फाल्ट की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल ठीक कराकर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि पर भी विशेष ध्यान देते हुए प्रस्ताव बनाकर शासन को प्रेषित कर दिए जाय उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अजुहा में फ्लाईओवर के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कार्यवाही किया जाय।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य,जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर,पूर्व जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी,कोऑपरेटिव चेयरमैन शिवमोहन मौर्य,चायल विधायक पूजा पाल,मंझनपुर लाल बहादुर,सिराथू शीतला प्रसाद पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता भोलेशंकर कुशवाहा जिला मीडिया प्रभारी ज्ञानेन्द्र साहू सहित सम्मानित मण्डल अध्यक्षगण कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।




























