भाजपा के महाभियान पर उन्नाव में बैठक, आगे की कार्ययोजना तैयार

0
258

अनुज कुमार वर्मा
ब्यूरो –सिद्धि टुडे, उन्नाव

उन्नाव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के आठ वर्ष पूरे होने पर 25 मार्च से 14 अप्रैल तक एक विशेष महाभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में भाजपा जिला कार्यालय, उन्नाव में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा, नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार सहित कई पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में अब तक किए गए अभियानों की समीक्षा की गई और आगे की योजनाओं पर चर्चा हुई।

आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा

बैठक में जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा ने प्रदर्शनी, पत्रकार वार्ता और घर-घर संपर्क अभियान की समीक्षा की। साथ ही, आगामी कार्यक्रमों जैसे बाइक रैली, भाजपा स्थापना दिवस, विकास गोष्ठी, प्रबुद्ध सम्मेलन, महिला जनसंपर्क, इनफ्लुएंसर मीट और अंबेडकर जयंती को लेकर रणनीति बनाई गई। उन्होंने कहा कि उन्नाव जिला हमेशा की तरह इस बार भी अग्रणी रहना चाहिए।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने भरोसा दिलाया कि उन्नाव जिला हर अभियान में श्रेष्ठ प्रदर्शन करेगा। वहीं, निवर्तमान जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार ने कार्यकर्ताओं से पूरे जोश और समर्पण के साथ कार्य करने की अपील की।

बैठक में शामिल प्रमुख नेता

बैठक का संचालन जिला महामंत्री एवं अभियान संयोजक प्रवीण सिंह नूतन ने किया। इस दौरान जिला महामंत्री बिपिन मिश्रा, आशीष बाजपेई अटल, जिला उपाध्यक्ष विमला कुरील, अनिल कुशवाहा, महेश चंद्र दीक्षित, राकेश कृष्ण साहू, कृष्ण कुमार वर्मा, आनंद अवस्थी, जिला मंत्री रजनीश वर्मा, कोषाध्यक्ष मनीष जायसवाल, जिला मीडिया प्रभारी समीर शुक्ला, सोशल मीडिया संयोजक जैनेंद्र शुक्ला, युवा मोर्चा अध्यक्ष बाला राव गुप्ता, संदीप शुक्ला सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बूथ संपर्क अभियान के तहत जनसंपर्क

बैठक के बाद भाजपा जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा, जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आनंद अवस्थी, विधायक पंकज गुप्ता, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अरुण सिंह, नगर मंडल अध्यक्ष अवनीश गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनीष जायसवाल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने उन्नाव के पुरानी बाजार क्षेत्र में बूथ संख्या 248-249 पर घर-घर जाकर जनसंपर्क किया।

इस दौरान भाजपा नेताओं ने प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी और पत्रक वितरित किए। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाया और पार्टी के महाभियान को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की अपील की।