दीपक मिश्रा
सिद्धि संवाददाता-सदर उन्नाव
उन्नाव। सदर तहसील क्षेत्र दही थाना पुरवा मार्ग ओरहर सड़क के पास स्थित एक प्लाई वुड फैक्ट्री से निकले वाला धुँआ राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बना है। शिकायत के बावजूद भी फैक्ट्री तंत्र पर कोई कार्यवाही न होने से लोगों में आक्रोश है।
उन्नाव शहर से दस किलों मीटर दूर उन्नाव पुरवा मार्ग ओरहर सड़क के पास प्लाई वुड फैक्ट्री कई वर्षों से संचालित है। फैक्ट्री में गन्ने की खोई से प्लाई बनाने का काम होता है। फैक्ट्री तंत्र में लगीचिमनी मानक से कम होने पर निकलने वाला धुंआ व तेज हवा के चलते उड़ने वाली गन्ने की खोई से राहगीर परेशान हैं। अधिकांश राहगीरों की आँख में उड़ती धूल से आंखों में गिरने से नुकसान पहुँचा रहा है। यहीं नहीं फैक्ट्री के पास से बरसात के पानी के निकास के लिए बना नाला भी फैक्ट्री तंत्र ने अपने कब्जे में कर रखा है। गाँव के कई लोगो ने इसकी लिखित शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थीं। लेकिन पहुँच के चलते जाँच में कोई भी कार्यवाही नही की गई। जिससे फैक्ट्री तंत्र के हौसले बुलंद हैं। एक तरफ गुजरने वाले राहगीर परेशान हैं। दूसरी तरफ सेवा शुल्क की बदौलत जाँच कर्मी जाँच रिपोर्ट में सब सही दर्शाकर पल्ला झाड़ रहे हैं। राहगीरों ने चेतावनी दी है। फैक्ट्री तंत्र पर कोई कार्यवाही नही की गई तो घेराव किया जायेगा।