अज्ञात बस की टक्कर से बाइक सवार महिला गम्भीर रूप से घायल

0
279

दीपक मिश्रा

सिद्धि संवाददाता-सदर,उन्नाव

उन्नाव। जनपद लखनऊ कानपुर हाइवे पर अज्ञात बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक में बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

सोमवार को उन्नाव जिले के दही थाना क्षेत्र के गांव सरदार खेड़ा निवासी विद्या देवी पत्नी बच्चन लाल अपने लड़के के साथ अपने गांव से उन्नाव दवा लेने जा रही थीं। शहर कसबे से बाहर एलेन कूपर शोरूम के पास पीछे से आ रही बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक में बैठी महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुँची दही थाना पुलिस ने मौके पर पहुँचकर घायल महिला को उपचार हेतु जिला अस्पताल में ले जा कर भर्ती करवाया।