अनुज कुमार वर्मा
ब्यूरो –सिद्धि टुडे, उन्नाव
निरंकारी सत्संग भवन, उन्नाव में बाबा गुरुवचन सिंह जी की पावन स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर निरंकारी मिशन के लगभग 25 से अधिक महात्माओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज को मानव सेवा का सुंदर संदेश देने का प्रयास किया।
रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना तथा जरूरतमंद मरीजों की सहायता करना रहा। महात्माओं ने यह संदेश दिया कि रक्तदान एक महान सेवा है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है।
इस अवसर पर बाबा हरदेव सिंह जी के प्रेरणादायक वचनों को भी स्मरण किया गया, जिसमें उन्होंने कहा था कि “रक्त नाड़ियों में बहे, न कि नालियों में।” इस संदेश के माध्यम से लोगों को नियमित रूप से रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया गया
कार्यक्रम में उन्नाव के विधायक मा. पंकज गुप्ता जी, नगर पालिका अध्यक्ष भानु मिश्रा जी, कानपुर जोन के ज्ञान प्रचारक महात्मा शिव कुमार गुप्ता जी, उन्नाव के संयोजक आ. शीतला शरण मिश्रा जी, संचालक श्री मुकेश कुमार जी, शिक्षक संदीप यादव जी सहित अन्य महात्मा एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन मानव सेवा और समाज हित में निरंतर ऐसे कार्य करते रहने के संकल्प के साथ किया गया।






























