कचहरी गेट के सामने से उड़ी बाइक, तलाश के बाद भी नहीं लगा सुराग — पुलिस से न्याय की उम्मीद

0
50

अनुज कुमार वर्मा
ब्यूरो –सिद्धि टुडे, उन्नाव

कचहरी परिसर के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी होने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला उन्नाव के उन्नाव कचहरी परिसर के पास का है, जहां दिनदहाड़े खड़ी बाइक चोरी हो जाने से हड़कंप मच गया। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, कोतवाली सदर थाना क्षेत्र के ग्राम रुपनी खेड़ा निवासी अभिषेक कुमार यादव 16 अप्रैल 2026 को अपने चाचा की सफेद रंग की मोटरसाइकिल (संख्या यूपी-35 एएल-8021) से कचहरी कम्पाउंड आए थे। उन्होंने अपनी बाइक कचहरी पुल के पास गेट नंबर-03 के सामने खड़ी की और अपने अधिवक्ता के पास चले गए।

बताया जा रहा है कि जब कुछ समय बाद वह वापस लौटे तो उनकी मोटरसाइकिल मौके से गायब मिली। आसपास काफी तलाश करने के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं लग सका। घटना से पीड़ित और आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप की स्थिति बन गई।

पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को देते हुए अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद भी पीड़ित को पुलिस की कार्यशैली पर भरोसा है और उन्होंने न्याय की उम्मीद में तहरीर सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा जताई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कचहरी परिसर के आसपास लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाएं चिंता का विषय बनती जा रही हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।