उन्नाव में ईद को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण

0
33

अनुज कुमार वर्मा
ब्यूरो –सिद्धि टुडे, उन्नाव

उन्नाव आगामी ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है।

इसी क्रम में जिलाधिकारी गौरांग राठी और पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने शहर व शुक्लागंज क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन एवं अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस बल और संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

डीएम और एसपी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि ईद का पर्व आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाएं।

प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

इस दौरान संबंधित क्षेत्र के अधिकारी व पुलिस बल भी मौजूद रहे और व्यवस्थाओं को लेकर सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।