तेज रफ्तार डीसीएम ने ऑटो को मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल

0
59

अनुज कुमार वर्मा
ब्यूरो –सिद्धि टुडे, उन्नाव

उन्नाव जनपद के परियर क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब जुड़ा पुरवा हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया।

तेज रफ्तार डीसीएम ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना सिकंदरपुर सरोसी ब्लॉक के जुड़ा पुरवा के पास की बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायल युवक को बाहर निकालकर सहायता प्रदान की। इसके बाद उसे आनन-फानन में उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के चलते हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करते हुए जांच शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद डीसीएम चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। वहीं, घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।