तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गंभीर, हादसे में पैर कटा

0
64

अनुज कुमार वर्मा
ब्यूरो –सिद्धि टुडे, उन्नाव

जनपद के अचलगंज थाना क्षेत्र के बदरका चौकी अंतर्गत आजाद मार्ग चौराहे पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक का एक पैर कट गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल युवक की मदद में जुट गए। लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही बदरका चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।