नारी शक्ति वेलफेयर की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेनू सिंह ने बचाई एक महिला की जान, पति बोला परिवार के लिए है वो भगवान 

0
212

सन्दीप मिश्रा

सिद्धि संवाददाता – रायबरेली 

रायबरेली। समाज सेवा तो सभी करता है गरीब बेसहारा लोगों की मदद करने वाले संगठन इन दिनों अपना जोर-जोर से प्रचार के साथ करवाने देने लगे रहते हैं। लेकिन समाजसेविका नारी शक्ति फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेनू सिंह ने जो समाजसेवा दिखाई है उससे एक परिवार को उजड़ने से बच गया। जिस पर परिवार के मुखिया ने उन्हें अपना भगवान मानते हुए धन्यवाद के साथ-साथ जीवन भर ऋणी रहने की बात कही है। बताते चले कि शहर के तिलक नगर निवासी सुनील कुमार प्रजापति की पत्नी नीतू प्रजापति की तबीयत शाम को अचानक खराब हो गई । दुर्भाग्य बस इस मुसीबत की घड़ी में नीतू प्रजापति के घर पर ना तो उनके पति थे और ना ही उनके बच्चे ही मौजूद थे। जब लगातार हालत बिगड़ती गई तब उन्होंने अपनी जानने वाली और समाज सेविका रेनू सिंह को फोन करके अपनी बीमारी से अवगत कराया अपने संगठन के एक जिले की कार्यकर्ता की तबीयत खराब जानते ही राष्ट्रीय अध्यक्ष रेनू सिंह तत्काल उनके निवास स्थान पर पहुंची और अपने संसाधनों से उनका इलाज करवाया और सकुशल उनके घर पर लाकर छोड़ा। इस सभी मामलों की जानकारी नीतू प्रजापति के पति को हुई तो उन्होंने रेनू सिंह को धन्यवाद देते हुए कहा कि मैं रेनू सिंह का तहेदिल से धन्यवाद देता हूं। उनकी वजह से कल रात मेरी पत्नी नीतू की जान बच पाई है। उन्होंने कहा की यदि रेनू सिंह सही समय पर उनकी पत्नी को हॉस्पिटल न पहुँचती तो बहुत बड़ा अनर्थ हो जाता है। कहावत है मरने से बचाने वाला सबसे बड़ा होता है। श्री प्रजापति ने कहा की हमारे और हमारे परिवार के लिए रेनू सिंह ईश्वर से बढ़कर हैं ईश्वर से कामना करते हैं कि वो इसी तरह दिन दूनी रात चौगुनी ऊंचाइयों पर पहुंचे और महिलाओं की सुरक्षा करती रहे।