अनुज कुमार गौड़
सिद्धि संवाददाता-सफीपुर उन्नाव,
विकास खंड फतेहपुर चौरासी क्षेत्र के सूसूमऊ गांव में समाधान एक विकल्प संस्था के ट्रस्टी उमेश सिंह द्वारा मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर भीषण शीत लहर को देखते हुए करीब एक सैकड़ा से अधिक गरीब जरूरतमंदों बुजुर्गों को कंबल वितरण व स्वल्पाहार की व्यवस्था की गयी।समाधान एक विकल्प संस्था द्वारा समय समय पर स्वस्थ्य चिकित्सा शिविर,रक्त परीक्षण,व व्रद्ध गरीब लोगों के लिए जरूरतमंद चीजो का वितरण कराया जाता है।संस्था के ट्रस्टी कमलजीत ने बताया कि आज मकर संक्रांति के अवसर पर व्रद्ध असमर्थ लोगो की थोड़ी से मदद करके अपने को धन्य मानते हैं।आज का दिन बहुत ही पावन दिन है।वंही संस्था के मैनेजिंग ट्रस्टी अभिषेक सिंह ने बताया कि संस्था का उद्देश्य ही है कि जिस किसी असहाय व्यक्ति की समस्या का कोई विकल्प नही उस व्यक्ति की मदद के लिए हमारी संस्था हमेशा तत्पर है। कंबल पाकर गरीबो के चेहरे खिल उठे। इस दौरान समाजसेवी यूपी पुलिस से सेवानिवृत कृष्ण पाल सिंह ने भी इस आयोजन में अहम भूमिका निभाई।उन्होंने कहा कि आगे भी मैं संस्था के साथ हमेशा गरीब व असहाय लोगो के लिए किए जाने वाले आयोजन में बढ़ चढ़ कर हिसा लूंगा।, इस अवसर पर शिक्षक संघ वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष शिवप्रताप सिंह,रोहित सिंह,गुड्डू सिंह,अवधेश कुशवाहा आदि क्षेत्र के गड़मान्य लोग व बुजुर्ग मौजूद रहे।