सिद्धि संवाददाता
बिछिया, उन्नाव
बिछिया। पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यपाल कल्याण सिंह की श्रद्धाजंलि अर्पित कर शोक सभा व्यक्त की गई।
रविवार दोपहर बाद ब्लॉक के गांव रायपुर बुजुर्ग स्थित दुर्गा मंदिर में पुरवा विधायक अनिल सिंह की उपस्थिति में पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यपाल कल्याण सिंह की चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक सभा व्यक्त की गई। इसके बाद विधायक अनिल सिंह ने संचालित सभा में संबोधित करते हुए कहा कि सिर्फ भाजपा ने ही नही बल्कि हम सब एक हिंदुत्ववादी नेता खो दिया।उन्होंने कहा कि आज कल्याण सिंह की बदौलत ही आज रामलला का राम मंदिर निर्माण का सपना साकार हो सका।उन्होंने राम काज के लिए अपनी कुर्सी तक त्याग दी थी।ऐसे जन नायक नेता हम सब के लिए स्मरण में सदैव बने रहेंगे। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि मोहन सिंह, धर्मेन्द्र सिंह,रामचंद्र गुप्ता,भोला सिंह,दीपक त्रिवेदी,सुमानी सिंह,ध्रुव शुक्ला,राम प्रकाश रावत व शिव बोधन लोधी सहित समस्त ग्राम वासी मौजूद रहे।