अभिषेक मिश्र
सिद्धि संवाददाता – हसनगंज
हसनगंज बार एसोसिएशन संघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए तीन व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए दो और कोषाध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।वही महामंत्री,उपाध्यक्ष व कनिष्ठ उपाध्यक्ष और संयुक्त मंत्री मीडिया प्रभारी, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय वरिष्ठ सदस्य व कनिष्ठ सदस्य पदों पर एक-एक प्रत्याशी होने से निर्विरोध निर्वाचित होना तय हो गया है।वही अध्यक्ष,वरिष्ठ उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पदों के लिए चुनाव आगामी 10 अगस्त को होगा।
हसनगंज बार एसोसिएशन चुनाव के लिए आज नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणीय लड़ाई में दाताराम शुक्ला, ब्रह्मादीन रावत और महेश प्रसाद दीक्षित चुनाव मैदान में आ गए हैं। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जगमोहन सिंह और धीरेंद्र कुमार सिंह आमने सामने हैं।कोषाध्यक्ष पद के लिए सर्वेश सिंह व विनोद कुमार रावत के बीच टक्कर है।वही महामंत्री राजीव कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सलिल कुमार त्रिपाठी व कनिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन चौरसिया संयुक्त मंत्री प्रशासन आजाद शंकर संयुक्त मंत्री पुस्तकालय के पद पर संजय सिंह के पर्चा वापस लेने के बाद निर्विरोध होना तय हो गया है। वही संयुक्त मंत्री मीडिया प्रभारी राघवेंद्र सिंह को मनोनीत किया गया 10 अगस्त को चुनाव होंगे यह जानकारी चुनाव प्रभारी अम्ब्रानन्द शुक्ला ने दी