उदय सांस्कृतिक संस्थान के मंच पर गूंजीं साहित्यकार नसीर की कहानियां

0
10

सचिन कुमार
ब्यूरो- सिद्धि टुडे, उन्नाव

आज दिनांक 16.06.2026 को संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के सहयोग से, उदय सांस्कृतिक संस्थान ,उन्नाव द्वारा साहित्यकार नसीर अहमद” नसीर” की कहानियों का मंचन शिव शंकर सिंह- शिवराम सिंह महाविद्यालय बिरसिंहपुर, उन्नाव में किया गया जिसमें रंगकमी जब्बार अकरम, रहमान रूमी, जया उपाध्याय, शफी अहमद खान, रफीक अहमद, राघवेंद्र सिंह, विकेश वाजपेई ने अलग-अलग कहानियों का सफल मंचन किया जो दर्शकों द्वारा बहुत सराहा गया, रूप सजा अस्मिता उपाध्याय ने किया मंच सज्जा मो. आजम अकरम , अभिषेक वर्मा ने एवं मंच संचालन बलराम सिंह” निर्बल” द्वारा किया गया ,ध्वनि एवं प्रकाश- शकील खान ने किया, मंचन में विशेष रूप से पधारे प्रदेश अध्यक्ष भारतीय सर्व धर्म संसद एवं संस्थापक श्री साईं दरबार मंदिर सेवा समिति , उन्नाव श्री सुरेंद्र वर्मा” बाबा जी “ने कहानियों का मंचन पर कहा कि अगर रंगमंच को गांव-गांव जाकर किया जाए तो रंगमंच का उत्थान होगा और विशेष रूप से जब्बार अकरम की सराहना करते हुए कहा कि इस ओर वो अपना पूर्ण योगदान दे रहे हैं, कहानीकार श्री नसीर अहमद “नसीर “ने कहा कहानियां हम सब के परिवेश से निकलकर आती हैं और इसी बहाने बहुत कुछ जानने का अवसर मिलता है ,श्री दिनेश प्रियमन ने कहा फिल्म और नाट्य कला से कहीं अधिक कहानी का मंचन करने में एक ही कलाकार को सभी कई पात्रों को जीवंत करना पड़ता है कार्यक्रम समापन पर महाविद्यालय के प्राचार्य एवं उनके समस्त स्टाफ का सहयोग सराहनीय रहा ।