सचिन कुमार
ब्यूरो- सिद्धि टुडे,उन्नाव
उन्नाव। प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री एवं जनपद उन्नाव की प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी ने रविवार को विकास भवन सभागार में जिले में संचालित विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई तथा कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए तथा सभी परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराया जाए। साथ ही जनता की शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
बैठक में सांसद डॉ. स्वामी सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज, भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, जिलाधिकारी घनश्याम मीणा तथा पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
समीक्षा के दौरान सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, विद्युत, ग्रामीण विकास एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों की नियमित निगरानी की जाए तथा शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया जाए।
बैठक में अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और निर्धारित समय सीमा के भीतर लंबित कार्यों को पूरा करने का आश्वासन दिया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा विकास कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।






























