सिद्धि टुडे में प्रकाशित खबर का बड़ा असर, जिला अस्पताल उन्नाव के CMS बदले गए

0
110

अनुज कुमार वर्मा
सिद्धि टुडे – उत्तर प्रदेश

सिद्धि टुडे में जिला अस्पताल की कथित अव्यवस्थाओं, इलाज के नाम पर वसूली और लगातार सामने आ रही शिकायतों को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग में बड़ा असर देखने को मिला है। विभाग द्वारा जिला अस्पताल के CMS में बदलाव किए जाने के बाद अस्पताल प्रशासन में हलचल तेज हो गई है।

जिला अस्पताल में कान के ऑपरेशन के नाम पर कथित रुपये लेने का वीडियो सामने आने के बाद मामला लगातार चर्चा में बना हुआ था। वीडियो में एक वार्ड बॉय मरीजों के परिजनों से रुपये लेते हुए दिखाई दे रहा था, जिसके बाद स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हुए थे। इसके साथ ही महिला अस्पताल में डिलीवरी के दौरान रुपये मांगने और बाहर की दवाइयां लिखे जाने जैसी शिकायतें भी लगातार सामने आ रही थीं।

सिद्धि टुडे द्वारा मामले को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कार्रवाई की मांग की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और CMS में बदलाव किए जाने की चर्चा तेज हो गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि केवल अधिकारियों का स्थानांतरण ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई भी होनी चाहिए। लोगों का यह भी कहना है कि गरीब मरीजों के नाम पर यदि वसूली का खेल चलता रहा, तो सरकारी अस्पतालों से जनता का भरोसा पूरी तरह खत्म हो जाएगा।

अब जनता की नजर इस बात पर टिकी है कि नए CMS अस्पताल की व्यवस्था में कितना सुधार ला पाते हैं और मरीजों को कथित अव्यवस्थाओं व वसूली से कितनी राहत मिलती।