उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर उन्नाव प्रशासन सतर्क, अधिकारियों ने की तैयारियों की समीक्षा

0
27

अनुज कुमार वर्मा
ब्यूरो –सिद्धि टुडे, उन्नाव

आगामी उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव में अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी गौरांग राठी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने परीक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और कड़ी निगरानी के बीच कराया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता की गुंजाइश न रहे।

बैठक में सभी केंद्र व्यवस्थापकों, स्टैटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट को अपनी-अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने, नकल रोकने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगने देने के लिए पुलिस बल तैनात करने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि परीक्षा के दौरान

कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।