सिलेंडर की कमी से प्रशासन ने किया इनकार, फिर एजेंसियों के बाहर क्यों लगी भीड़?

0
75

अनुज कुमार वर्मा
ब्यूरो –सिद्धि टुडे, उन्नाव

उन्नाव जनपद में पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच जिला पूर्ति अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर स्थिति स्पष्ट की है। जारी बयान में कहा गया है कि जिला प्रशासन लगातार तेल विपणन कंपनियों के संपर्क में है और जनपद में पेट्रोल, डीजल व घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुचारु रूप से की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार जिले के पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर पर्याप्त मात्रा में ईंधन और घरेलू गैस उपलब्ध है तथा आपूर्ति में किसी प्रकार की कमी नहीं है।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराकर अनावश्यक रूप से ईंधन या गैस का अतिरिक्त भंडारण न करें। साथ ही सभी पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी संचालकों को निर्देशित किया गया है कि वे नियमों के अनुसार ही पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करें। यदि कहीं भी अवैध भंडारण या कालाबाजारी की शिकायत मिलती है तो संबंधित के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हालांकि प्रशासन के दावों के बीच जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।

जिले की कई गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही लोगों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। घरेलू गैस को लेकर चिंतित लोग एजेंसियों के बाहर घंटों इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब जिले में पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर उपलब्ध हैं तो एजेंसियों के बाहर इतनी भीड़ क्यों लग रही है।

लोगों के बीच चर्चा है कि कहीं वितरण व्यवस्था में गड़बड़ी तो नहीं है या फिर कुछ स्थानों पर कालाबाजारी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल प्रशासन अफवाहों को खारिज कर रहा है, लेकिन एजेंसियों के बाहर लगी भीड़ व्यवस्था पर सवाल जरूर खड़े कर रही