उन्नाव पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने कार्यालय में की जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

0
67

अनुज कुमार वर्मा
ब्यूरो –सिद्धि टुडे, उन्नाव

जनपद में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह द्वारा सोमवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की गई।

जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी शिकायतें पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत कीं।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने एक–एक कर सभी फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के शीघ्र एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और किसी भी मामले में अनावश्यक देरी न होने पाए।

पुलिस अधीक्षक ने यह भी निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों की नियमित रूप से समीक्षा की जाए तथा पीड़ितों को समयबद्ध न्याय दिलाने के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जनसुनवाई के दौरान पुलिस के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे और संबंधित प्रकरणों के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश प्राप्त किए।