अनुज कुमार वर्मा
ब्यूरो –सिद्धि टुडे, उन्नाव
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय उन्नाव में शनिवार को सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिव्यांग जनों को आवश्यकतानुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए, जिससे उनके जीवन को सरल और सहज बनाने में मदद मिलेगी।
कार्यक्रम में लोकप्रिय सदर विधायक श्री पंकज गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने दिव्यांगजनों को उपकरण वितरित करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार लगातार दिव्यांगजनों के जीवन स्तर सुधारने के लिए योजनाएं चला रही हैं। सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है और भाजपा सदैव समाज के कमजोर वर्गों के साथ खड़ी है।
इस अवसर पर पार्टी कार्यालय में विधायक श्री पंकज गुप्ता को सभापति बनाए जाने पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष श्री आनंद जी, भाजपा नेता विमल द्विवेदी, महेश शुक्ला, अक्षय शुक्ला, डॉ. गणेश शुक्ला, चंद्र किशोर सिंह, मोहम्मद जब्बार अकरम, सूरज गौतम, डॉ. मीता अरोड़ा, आनंद सिंह, अर्चना निषाद, अजय सिंह, राजेश शुक्ला, शत्रुघ्न सिंह, आशीष बाजपेई, नूतन सिंह, विमला कुरील, महेश दीक्षित, कामता सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, आनंद अवस्थी सहित सभी पदाधिकारी एवं सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
दिव्यांगजनों ने सहायक उपकरण पाकर प्रसन्नता व्यक्त की और सरकार तथा आयोजकों के प्रति आभार जताया। यह कार्यक्रम सेवा पखवाड़ा अभियान की एक कड़ी के रूप में मानवीय संवेदना का अद्भुत उदाहरण बना।




























