*मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम*

0
126

*संतोष कुमार सिंह गोराजू कौशांबी*

कौशांबी 07.09.2025 को श्री राजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के निर्देशन में जनपद की विभिन्न थाना पुलिस टीमों द्वारा मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस क्रम में *थाना कौशाम्बी पुलिस टीम द्वारा ग्राम बैगवा जाकर, थाना संदीपनघाट पुलिस टीम द्वारा ग्राम कोइलहा व कस्बा मूरतगंज में भ्रमण कर, थाना करारी पुलिस टीम द्वारा करारी चौराहे पर एवं थाना मंझनपुर पुलिस टीम द्वारा कस्बा मंझनपुर में भ्रमणशील रहकर* बालिकाओं/महिलाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलम्बन के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को उनके प्रति होने वाले अपराधों एवं संबंधित अपराधियों के बारे में तत्काल सूचना पुलिस, शक्ति मित्र महिला पुलिसकर्मियों अथवा थानों में बने महिला हेल्प डेस्क पर देने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर पम्पलेट वितरित कर विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें प्रमुख हैं—

1. 1076 मा० मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
2. 1090 वीमेन पावर हेल्पलाइन
3. 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन
4. 102 स्वास्थ्य सेवा
5. 108 एंबुलेंस सेवा
6. 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन
7. 181 वन स्टॉप सेंटर
8. 112 पुलिस आपातकालीन सेवा

पुलिस टीम द्वारा इमरजेंसी कॉल/पैनिक बटन के मोबाइल पर उपयोग का डेमो दिखाया गया तथा महिला अपराध से संबंधित जानकारी देते हुए महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया गया।
साथ ही, सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई, जैसे—
1. सुरक्षित मातृत्व आश्वासन (सुमन) योजना
2. मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना
3. अभ्युदय योजना
4. मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना
5. निराश्रित महिलाओं को पेंशन योजना
6. राष्ट्रीय पोषण मिशन योजना
7. आयुष्मान भारत योजना

कौशाम्बी पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा की भावना के साथ-साथ आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास भी विकसित हो सके।स द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा की भावना के साथ-साथ आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास भी विकसित हो सके।