*पुष्पेंद्र कुमार शुक्ला,*
*ब्यूरो-सिद्धि टुडे कौशाम्बी*
*प्रसाशन ने फिर बड़हरी गांव में लगवाई नाव*
कौशाम्बी- पश्चिम शरीरा।पहाड़ों के साथ ही पश्चिमी यूपी में लगातार बारिश से गंगा – यमुना नदी जलस्तर बढ़ने का असर दिखाई देने लगा है। 24 घंटे में दोनों 64 और 53 सेंटीमीटर वृद्धि हुई है।सिंचाई विभाग के एक्सिएन जगदीश लाल ने बताया कि बीते 24 घंटे के दौरान गंगा का जलस्तर 64 व यमुना का 53 सेंटीमीटर बढ़ा है।21जुलाई को यमुना नदी का जलस्तर कम हो गया था।इधर बुधवार को यमुना का जलस्तर भन्नई नदी के रास्ते बड़हरी गांव में घुस गया।इस कारण सड़क मार्ग से गांव का संपर्क कट गया है।ग्रामीणों के आवागमन के लिए तहसील प्रशासन ने दो नाव लगा दी है। गांव के सुरेश त्रिपाठी,बैजनाथ चौधरी,कल्लू सरोज आदि ग्रामीणों ने बताया कि हर मिनट बड़ी तेजी से यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार दोपहर मंझनपुर तहसीलदार सिद्धांत कुमार नायब तहसीलदार ओम प्रकाश सिंह के साथ बाढ़ का निरीक्षण करने पहुंचे यहां क्षेत्रीय लेखपाल पंकज कुमार को 24घंटे निगरानी कर रिपोर्ट देते रहने का निर्देश दिए हैं।