सिद्धि टुडे, लखनऊ
उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी ने प्रदेश की राजनीति में एक नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने सरकार संचालन के मामले में अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए सरकार चलाने का गौरव प्राप्त किया है। यह कीर्तिमान केवल राजनीतिक गणना तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के हर क्षेत्र में प्रगति, पारदर्शिता और विश्वास की मिसाल भी है।
योगी सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने कानून व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, विनिर्माण, औद्योगिक निवेश, अवसंरचना विकास, पर्यटन और डिजिटल परिवर्तन जैसे क्षेत्रों में ऐतिहासिक उपलब्धियाँ दर्ज की हैं।
जहाँ एक ओर प्रदेश को उद्योगों का गढ़ बनाने की दिशा में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं, वहीं दूसरी ओर अपराध पर नियंत्रण और महिला सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दों पर भी सरकार ने कठोर निर्णय लेकर आमजन का भरोसा जीता है।
शासन की डबल इंजन सरकार की नीति, पारदर्शिता और ईमानदारी से चल रही योजनाएं, युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल, किसानों की आय में वृद्धि के प्रयास और गरीबों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाएं इस बात की गवाही देती हैं कि योगी सरकार केवल आंकड़ों में नहीं, बल्कि जनता के दिलों में भी स्थान बना चुकी है।
यह केवल एक कीर्तिमान नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासन और जनता के विश्वास की नई दिशा है। यह उपलब्धि यह भी संकेत देती है कि योगी जी भविष्य में भी अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ते हुए प्रदेश को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे।
इस ऐतिहासिक अवसर पर संपूर्ण प्रदेश की जनता की ओर से आदरणीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।