*पुष्पेंद्र कुमार शुक्ला*
*ब्यूरो – सिद्धि टुडे, कौशाम्बी*
कौशाम्बी- पश्चिम शरीरा। कस्बे में सावन माह पर शांति सुरक्षा बनाए रखने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह और सीओ कौशाम्बी जागेश्वर प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस फोर्स ने कस्बे में पैदल गश्त की। आम लोगों से संवाद किया और सावन माह के पवित्र पर्व की शुभकामनाएं देकर सुरक्षा का भरोसा दिया। अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में मंगलवार शाम को पुलिस फोर्स ने कस्बे में मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख सार्वजनिक स्थान, भीड़-भाड़ वाले स्थानों ,सर्राफा बाजार, बस स्टैंड चौराहा आदि क्षेत्र में पैदल गश्त किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। व्यापारियों, दुकानदारों और आम लोगों सहित राहगीरों से संवाद स्थापित किया। कावड़ियों से वार्ता किया।लोगों को पुलिस सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिया।इस दौरान थानाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ पाण्डेय, उपनिरीक्षक रणविजय सिंह, उपनिरीक्षक फारुख खान आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।