*पुष्पेन्द्र कुमार शुक्ला सिद्धि संवाददाता कौशाम्बी*
कौशाम्बी – महेवाघाट थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 16 जून 2025 को महेवाघाट थाने में पीड़िता के परिजनों ने तहरीर दी थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि गांव गरोली निवासी कुशल कोरी पुत्र शिवबचन उर्फ सुमिरन कोरी ने उनकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। सूत्रों के अनुसार, आरोपी घटना के बाद फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए महेवाघाट पुलिस टीम ने 18 जून को अभियुक्त को अंजरोली नहर के पास, सिवरा रोड के समीप से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरांत न्यायालय भेज दिया गया है।





























