उन्नाव में अवैध ई-रिक्शाओं पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 18 जब्त, सड़कों पर मचा हड़कंप!

0
402

अनुज कुमार वर्मा
ब्यूरो –सिद्धि टुडे, उन्नाव

उन्नाव। शहर की सड़कों पर बेलगाम दौड़ रहे अवैध ई-रिक्शाओं पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने जबरदस्त अभियान चलाया और 18 ई-रिक्शा सीज कर दिए। इस कार्रवाई से पूरे शहर में हड़कंप मच गया, वहीं बिना कागजात चलने वाले रिक्शा चालकों में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

शहर में ताबड़तोड़ एक्शन, चालकों में मची भगदड़!

जिलाधिकारी गौरांग राठी और पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में जब प्रशासन की टीम सड़क पर उतरी, तो ई-रिक्शा चालकों के होश उड़ गए। एआरटीओ ए.के. सिंह और यातायात प्रभारी सुनील सिंह की अगुवाई में चलाए गए इस महाअभियान में जिनके पास पूरे दस्तावेज नहीं थे, वे रिक्शा छोड़कर भागते नजर आए। लेकिन प्रशासन ने किसी को नहीं बख्शा और नियम तोड़ने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की।

अब नाबालिग नहीं चला पाएंगे ई-रिक्शा, बिना कागजात वालों की खैर नहीं!

परिवहन विभाग ने सख्त लहजे में कहा कि अगर 18 साल से कम उम्र का कोई नाबालिग ई-रिक्शा चलाते हुए पकड़ा गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। इसके अलावा, बिना वैध कागजात के सड़क पर दौड़ रहे ई-रिक्शा सीधे सीज कर लिए जाएंगे।

सड़कों पर पुलिस की सख्ती, नियम तोड़ने वालों की अब खैर नहीं

शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों ने जगह-जगह ई-रिक्शा रोककर उनके दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान 18 रिक्शा अवैध तरीके से चलते पाए गए, जिन्हें मौके पर ही सीज कर दिया गया।

रिक्शा चालकों में डर का माहौल, प्रशासन ने दी सख्त चेतावनी!

इस सख्त कार्रवाई के बाद शहरभर में रिक्शा चालकों में हड़कंप मचा हुआ है। लेकिन प्रशासन ने साफ कर दिया है कि यह अभियान अब रोजाना चलेगा। अगर कोई नियमों की अनदेखी करता मिला, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।

शहर को जाम से निजात दिलाने का बड़ा कदम

परिवहन विभाग और यातायात पुलिस का यह संयुक्त अभियान उन्नाव को जाम मुक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। अधिकारियों ने शहरवासियों से भी अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सहयोग दें।

“बिना कागजात, अब नहीं मिलेगी सौगात” – प्रशासन का दो टूक संदेश!

इस सख्त कार्रवाई से स्पष्ट हो गया है कि अब सड़क पर कोई भी वाहन बिना दस्तावेजों के नहीं दौड़ पाएगा। प्रशासन ने दो टूक कहा है – “अगर नियम तोड़े, तो रिक्शा छूटे!”

तो हो जाइए तैयार! कागजात पूरे करिए, वरना आपका ई-रिक्शा भी हो सकता है सीज!