ग्राम सभा चमियानी में महिला सशक्तिकरण के लिए बैठक, संगठन की सक्रिय महिलाओं का हुआ सम्मान

0
847

अनुज कुमार वर्मा

सिद्धि टुडे संवाददात– उन्नाव

पुरवा (उन्नाव): विकास खंड पुरवा की ग्राम सभा चमियानी में भारतीय अटल सेवा संगठन के महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी सरला सिंह के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन की सक्रिय महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस अवसर पर सरला सिंह ने संगठन की नींव को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। उन्होंने सभी महिलाओं को साड़ी भेंटकर उनका आभार व्यक्त किया और कहा कि उनकी मेहनत और लगन से संगठन मजबूत हो रहा है।

बैठक में विशेष अतिथि के रूप में सिद्धि टुडे के संपादक सचिन त्रिवेदी और प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपिका पाण्डेय जी भी उपस्थित रहे। उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की और समाज के विकास में उनकी भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया।

बैठक के दौरान महिलाओं को संगठन की भावी योजनाओं और गतिविधियों की जानकारी दी गई। सरला सिंह ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें समाज के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।

महिलाओं ने भी संगठन की मजबूती के लिए अपने सुझाव और विचार साझा किए। बैठक का माहौल उत्साह और सहयोग से भरा रहा। संगठन की यह पहल महिलाओं के सशक्तिकरण और सामाजिक उत्थान की दिशा में एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है।